अपनी पसंद की खबर खोजें
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी दुबारा कोरोना संक्रमित हो गए है। शनिवार 14 मई 2022 को तबियत खराब होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई जो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विधान परिषद सदस्य गोपाल जी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए संपर्क में आये लोगों से कोरोना की जांच कराने का आग्रह किया है।
बता दें इन दिनों उत्तर प्रदेश समेत देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढऩे लगा है। राज्य सरकार ने लोगों से आग्रह किया है वे कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें और सोशल डिस्टेङ्क्षसग बनाकर रहें।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भी विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप ङ्क्षसह कोरोना संक्रमित हो गये थे। इलाज के बाद वह स्वस्थ हुए थे। इस बार वह दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं।