Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल ब...
जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI
एक्सक्लूसिव

जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Harshad Dewangan 17 August 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1

 

Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh -रायपुर, 17 अगस्त 2026। जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच सोमवार को बंदियों के कौशल विकास एवं पुनर्वास को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) निष्पादित किया गया। इस समझौते के तहत ओपन जेल बेमेतरा सहित छत्तीसगढ़ की अन्य जेलों में निरुद्ध बंदियों को जन शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बंदियों का असेसमेंट किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को रोजगारपरक कौशल से जोड़कर उनके पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने के अवसर उपलब्ध कराना है।

MoU के निष्पादन के अवसर पर डीजी जेल हिमांशु गुप्ता, एआईजी जेल अमित शांडिल्य और जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अतुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ओपन जेल बेमेतरा में ITI की शुरुआत की जाएगी। प्रथम चरण में यहां फैब्रिकेशन ट्रेड शुरू किया जाएगा। इस ट्रेड के अंतर्गत वेल्डिंग, मेटल कटिंग, शेपिंग सहित विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि आगे चलकर आवश्यकता के अनुसार अन्य व्यवसायिक ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे। इससे जेल में निरुद्ध बंदियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

डीजी जेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में किसी भी जेल में ITI संचालित नहीं है। ऐसे में ओपन जेल बेमेतरा में ITI की शुरुआत बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

रोजगार और पुनर्वास पर जोर

इस पहल से बंदियों को जेल में रहते हुए रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रमाणित कौशल के आधार पर वे रिहाई के बाद रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। इससे बंदियों के आर्थिक पुनर्वास के साथ उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।