अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad bharat News/Raigarh/ Chhattisgarh/+रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। थाना के समीप ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कुसमुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा इतना गंभीर था कि दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है।
घायल युवक को 112 पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
फिलहाल मृतक एवं घायल युवक की आधिकारिक पहचान तथा हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
???? स्थान: कोतरा रोड थाना के पास, ओवरब्रिज, रायगढ़
???? स्थिति: एक की मौत, एक घायल
???? कार्रवाई: कोतरा रोड पुलिस जांच में जुटी