Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम प्रतापगढ़ में पुलिस को चुनौती देते हुए युवती के शव को फेंककर भाग नि...
प्रतापगढ़ में पुलिस को चुनौती देते हुए युवती के शव को फेंककर भाग निकले कार सवार हत्यारे

प्रतापगढ़ में पुलिस को चुनौती देते हुए युवती के शव को फेंककर भाग निकले कार सवार हत्यारे

16 May 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के हाथिगवां इलाके में सोमवार 16 मई 2022 को युवती की हत्या के बाद कार सवार लोग शव को नाले में फेंक कर फरार हो गए। कुछ देर बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक मारी गई युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

सोमवार दोपहर हाथिगवां थाना क्षेत्र के बानेमऊ मार्ग पर बेंती उपरहार स्थित नाले में युवती का शव फेंक कर कार चालक हत्यारे फरार हो गये। दोपहर दो बजे जब ग्रामीणों ने बड़ी पुलिया के नीचे 22 वर्षीय युवती का शव देखा तो सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही हथिगवां व कुंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से मृत युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं पाया।

हरे रंग की सूट पहने थी युवती 

युवती के शरीर पर हरे रंग का सूट था। उनके शरीर पर हरे और लाल रंग का दुपट्टा भी था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे साफ है कि युवती की हत्या कर शव को फेंका गया था। हथिगवां पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।

मौके पर मवेशी चराने वाले लोग चर्चा करते रहे कि दोपहर करीब 12 बजे सफेद रंग की कार में कुछ लोग आए हैं और शव को नाले में फेंक कर भाग गए हैं। एसओ संतोष सिंह का कहना है कि अज्ञात युवती का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीमा विवाद में उलझ रही पुलिस

बेंती उपरहार पुलिया के पास मिली बच्ची के शव को लेकर हथिगवां और कुंडा थाने की पुलिस लंबे समय से सीमा विवाद में उलझी हुई थी। हथिगवां पुलिस कुंडा का इलाका बता रही थी। जबकि कुंडा पुलिस हथिगवां का इलाका बता रही थी। ऐसे में काफी देर तक चली खींचतान के दौरान मौके पर पहुंचे बेंती प्रधान ने बताया कि घटना हथिगवां थाना क्षेत्र की है। इसके बाद हथिगवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका

युवती के शरीर पर कपड़ों के  अस्त-व्यस्त होने से आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।