Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम मनोरंजन *बतौर गीतकार मिलन मलरिहा ने छॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में रखा क़दम र...
*बतौर गीतकार मिलन मलरिहा ने छॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में रखा क़दम रखा और कन्हैया फिल्म क्रिएशन ने दिया मौका*
मनोरंजन

*बतौर गीतकार मिलन मलरिहा ने छॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में रखा क़दम रखा और कन्हैया फिल्म क्रिएशन ने दिया मौका*

Harshad Dewangan 11 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1

*बतौर

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19



जहाँ त्याग, समर्पण और धैर्य की भावना है, वहीं सफलता के पुष्प भी खिलते हैं । एक दृढ़संकल्पी कलमकार अपनी उम्दा तहरीर से हर तरह के इंकलाब का ज़रिया बन सकता है । चेतन-अचेतन चीज़ों पर कलम चलाकर उनकी भावनाएँ प्रस्फुटित कर सकता है । जब कलम एहसास के धागे में शब्दों के दिलकश मोती से गीतों की ख़ूबसूरत माला पिरोने लगे तो अपने प्रशंसकों की भीड़ जुटाने में ज़रा भी देर नहीं करता । एक ऐसे ही ज़िंदादिल युवा गीतकार का नाम है “मिलन मलरिहा” । कन्हैया फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बनी जिन्होंने मशहूर निर्माता कन्हैया पटनिहा एवं सह निर्माता कुन्दन शर्मा जी है बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “तोर मया के चिन्हा” छत्तीसगढ़ी फिल्म  में बतौर गीतकार काम किया है । उनके गीत “झूलय आँखी, आँखी तोर मोती हा माँघ के...” को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है । वास्तव में मलरिहा जी का बचपन एक ग्रामीण परिवेश में धूल-धूसरित हुआ है । गाँव के नैसर्गिक जीवन का एहसास उनके रगों में शामिल है । अलबत्ता, उनकी रचनाओं में भी छत्तीसगढ़ की माटी की ख़ुशबू विद्यमान है, जो संगीत के रथ पर सवार होकर दूर तलक सफ़र तय करने में सक्षम है । बेशक, उनके गीतों में सदियों तक गुनगुनाए जाने की तमाम ख़ूबियाँ मौजूद है । 


ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी भाषा में मलरिहा जी की एक छंदयुक्त कविता संग्रह ‘छत्तीसगढ़ ल बंदव' नामक पुस्तक पूर्व में ही प्रकाशित हो चुकी है । जिसमें एक जगह बड़ी ज़िम्मेदारी से आम जनजीवन से आह्वान करते हुए उन्होंने लिखा था कि — “माटी बर मया ल जगावा रे…., पर्रु  बर  पैरा  ल बचावा रे...., बबा  के चिनहा ल राखा रे...., महतारी भाखा ल बचावा रे..!” 


इनकी विशेषताओं का इलाका बहुत बड़ा है । वे सिर्फ़ एक उम्दा गीतकार ही नहीं, बल्कि लाजवाब चित्रकार भी हैं । इनका काम जितना उल्लेखनीय है, व्यवहार उतना ही सादा, सरल और मनमोहक । 


रोमांटिक एहसास की ज़मीन पर बुनी हुई यह ख़ूबसूरत पारिवारिक फ़िल्म “तोर मया के चिन्हा” कन्हैया फ़िल्म क्रिएशन एवं श्री जानकी स्टूडियो के बैनर तले बनकर बिल्कुल तैयार है । इस फ़िल्म के निर्माता एवं पटकथा लेखक कन्हैया पटनिहा जी हैं । जिन्होंने अभिनेत्री पायल दास के साथ मुख्य अभिनेता का क़िरदार भी ब-ख़ूबी अदा किया है । सह-निर्माता के तौर पर कुंदन शर्मा का नाम जुड़ा है एवं निर्देशित एजाज़ सिद्दीकी जी है  । यह फ़िल्म 2 फरवरी, 2024 को सिनेमा घरों में दस्तक देगी । उम्मीद है अपने शानदार और धमाकेदार प्रदर्शन से छॉलीवुड फ़िल्म के इतिहास में एक कामयाब फ़िल्म बनकर उभरेगी…।। 

तोर मया के चिन्हा छत्तीसगढ़ी फिल्म के सभी कालाकार एवं फिल्म से जुड़े सभी प्रमोटर एवं साथियों को  धन्यवाद जय जोहर जय छत्तीसगढ़



लेखक 

मनव्वर अशरफ़ी 

जशपुर (छ.ग.) ।