Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम छत्तीसगढ़ मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का मिशन निरंतर मिलाप कार्यक्रम आयोजित
मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का मिशन निरंतर मिलाप कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़

मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का मिशन निरंतर मिलाप कार्यक्रम आयोजित

Harshad Dewangan 31 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/- रायगढ़, 31 जुलाई 2026/ मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट द्वारा रायगढ़ में भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए मिशन निरंतर मिलाप के तहत संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 40 पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं आश्रित शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पेंशन एवं स्पर्श पोर्टल से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

          कार्यक्रम में मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के रिकॉर्ड्स विभाग के प्रतिनिधियों की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) कमांडर हरीश चंद्र तिवारी ने संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मिशन निरंतर मिलाप का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी समस्याओं का उनके निवास क्षेत्र में ही समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। देश के मध्य एवं पूर्वी क्षेत्र को कवर करने वाले इस अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ 17 जून 2026 को मेजर जनरल आर. प्रेम राज कुमार, एसएम, वीएसएम, एडीजी मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री द्वारा किया गया था।

            यह पहल लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, सीओएस मुख्यालय एसडब्ल्यूसी एवं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के कर्नल के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। अभियान का नेतृत्व ब्रिगेडियर पी. सुनील कुमार, एसएम, कमांडेंट एमआईसी एंड एस द्वारा किया जा रहा है तथा इसका संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार, मुख्य अभिलेख अधिकारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान टीम ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न शिकायतों का निराकरण किया तथा विशेष रूप से स्पर्श से संबंधित अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने बताया कि मिशन निरंतर मिलाप के तहत यह संपर्क एवं सहायता अभियान देशभर में एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को लाभ मिल सके।