Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम दुनिया कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों ने भारत के खिलाफ खोला नया मोर्चा...
कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों ने भारत के खिलाफ खोला नया मोर्चा , कनाडाई सांसद भी दे रहे साथ
दुनिया

कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों ने भारत के खिलाफ खोला नया मोर्चा , कनाडाई सांसद भी दे रहे साथ

04 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1

कनाडा।  कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है।  गुरु नानक सिख गुरुद्वारा डेल्टा के प्रमुख भाई हरदीप सिंह निज्जर की  स्मृति में बनाई गई समिति द्वारा एक शहीदी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कनाडा के सांसदों व गुरु नानक सिख गुरुद्वारा की प्रबंधन समिति ने भाई निज्जर के निधन को कनाडा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभा में पंथक वक्ताओं  ने   भाई हरदीप सिंह निझर को कनाडा की धरती पर खालिस्तान का पहला शहीद घोषित किया और कहा कि अब भारत को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की जरूरत है। उन्होंने कनाडा में भारत द्वारा बेचे जाने वाले सभी सामानों का बहिष्कार करने का ऐलान किया ।  

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


इस मौके पर विधायक रचना सिंह ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर ने सर्रे में अनगिनत समाज सेवा के काम किए। उन्होंने कहा कि  पंजाब से आने वाले छात्रों की हरसंभव मदद की गई और हरदीप सिंह एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कोविड के दौरान अपने घरों में बंद लोगों के लिए हर दिन राशन की व्यवस्था करके मदद की।  सांसद सुख धालीवाल, सांसद रणदीप सिंह सराय ने कहा कि सरकार हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को गंभीरता से देख रही है।  कनाडा में सभी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मामले में विभिन्न एजेंसियां ​​हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं और किसी विदेशी देश की संलिप्तता पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक जांच कराने पर भी विचार कर रही है।



इस अवसर पर श्री गुरुमीत सिंह तूर, सुनील कुमार,  सरूप सिंह तूर,  ज्ञान सिंह गिल गुरुद्वारा दशमेश दरबार, सुखदेव सिंह ढिल्लों, भाई अजायब सिंह बागड़ी, डॉ. गुरविंदर सिंह धालीवाल, हरबंस सिंह औजला,   हरभजन सिंह अटवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दल खालसा के भाई गजिंदर सिंह, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के प्रमुख जत्थेदार रणजीत सिंह नीता जम्मू, जत्थेदार अजीत सिंह, भाई रणजोध सिंह, खालिस्तान टाइगर फोर्स के जत्थेदार अमरीक सिंह अजनाला का संदेश पढ़ा गया। बता दें कि खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर कनाडा से लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था. जिसके बाद भारतीय एजेंसियों ने उसे वांटेड लिस्ट में शामिल किया था।