Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम दुनिया यूक्रेन ने मॉस्को पर किया ड्रोन अटैक, रूसी सेना को बंद करने पड़े हव...
यूक्रेन ने मॉस्को पर किया ड्रोन अटैक, रूसी सेना को बंद करने पड़े हवाई अड्डे
दुनिया

यूक्रेन ने मॉस्को पर किया ड्रोन अटैक, रूसी सेना को बंद करने पड़े हवाई अड्डे

05 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1

मॉस्को: 24 फरवरी 2022 से शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग सवा साल से  लगातार जारी है। मिसाइल हमलों के बाद दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन के जरिए हमला करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को पर एक हमला किया  जिससे रूसी सेना अपना बचाव किया। रूसी सेना ने कहा कि इस ड्रोन हमले से बचाव के कारण अधिकारियों को शहर के एक हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि इस ड्रोन हमले में कोई हताहत या क्षति नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


ड्रोन हमले के कारण अधिकारियों को मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करना पड़ा और उड़ानों को अन्य मॉस्को हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। हालांकि, ड्रोन हमले को विफल करने के बाद प्रतिबंध हटा दिए गए।जानकारी के अनुसार पिछले महीने भी रूस पर इस तरह का हमला किया गया था।हमेशा से यूक्रेनी अधिकारी रूस के उचित क्षेत्र के अंदर हमलों पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचते हैं, ठीक वैसे ही इस बार भी हुआ है। यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी का दावा नहीं किया गया है।


रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पांच में से चार ड्रोन को मास्को के बाहरी इलाके में हवाई सुरक्षा द्वारा मार गिराया गया और पांचवें को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध साधनों द्वारा जाम कर दिया गया और मजबूरन नीचे गिराया गया। गौरतलब है कि यह हमला जो पिछले महीनों के दौरान रूसी राजधानी पर भाड़े के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा शुरू किए गए विद्रोह के बाद हुआ है। दरअसल, वैगनर सैनिकों ने दो दशकों से अधिक समय में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में मास्को का रुख किया था। हालांकि, कुछ समय बाद रूसी राष्ट्रपति की चेतावनी के बाद वैगनार ग्रुप के सदस्यों को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ा और उन्होंने अपना संघर्ष वापस ले लिया।