अपनी पसंद की खबर खोजें
अभनपुर | राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) अभनपुर इकाई द्वारा NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे अभनपुर बस स्टैंड में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा और संगठन के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
NSUI द्वारा जारी पोस्टर में छात्रों से अपने शिक्षा के अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखा गया है कि "शिक्षा पर सवाल नहीं, हक हमारा लाल है" तथा "युवा जागेगा, अन्याय अब नहीं सहेगा" जैसे नारों के माध्यम से छात्रों को एकजुट होने का संदेश दिया गया है।
संगठन का कहना है कि NEET परीक्षा से जुड़े पेपर लीक प्रकरण ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास डगमगा दिया है। ऐसे में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता है। इसी मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
NSUI ने सभी विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रदर्शन में शामिल होकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को मजबूत करें।
हालांकि, इस प्रदर्शन को लेकर अभी तक प्रशासन या संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।