Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन 🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home Business Health Sports International National News in English You Know History Opinion Kuchh Khas/Special State
होम कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत,...
कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Mor Anchal Desk 26 July 2026
Share :

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब करीब 25 से 30 किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा-छुरी गांव के बकरा बाजार स्थित खेत की है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

धान रोपाई के दौरान बदला मौसम

जानकारी के अनुसार, किसान शनिवार दोपहर खेत में धान की रोपाई में जुटे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच खेत की मेढ़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में तीन किसान आ गए। अन्य किसानों ने तत्काल उन्हें खेत से बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बहुरन (44 वर्ष), लक्ष्मी चंद (48 वर्ष) और श्याम साहू (58 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों सलोरा-छुरी गांव के निवासी थे।

मौसम विभाग का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल तट के पास बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 19% कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से करीब 19 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। हालांकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि सरगुजा जिले में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन और मौसम विभाग ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। यदि मौसम अचानक खराब हो जाए तो सुरक्षित भवन या पक्के आश्रय स्थल में शरण लें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

टैग:

#