Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन 🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home Business Health Sports International National News in English You Know History Opinion Kuchh Khas/Special State
होम Health NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ...
NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला
Health

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला

Mor Anchal Desk 25 July 2026
Share :

नई दिल्ली । NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था।

आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है। आंदोलन से जुड़े दीपके ने कहा कि यदि जनता बिना डरे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाए, तो जवाबदेही तय कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपनी जीत बताया। पार्टी पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कई दिनों तक भूख हड़ताल की थी।

इधर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। सरकार ने NTA की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार और तकनीकी बदलाव करने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोप सामने आए थे। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की गई। मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में जांच जारी है और अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सरकार का कहना है कि सार्वजनिक परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानून और नई तकनीकी व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।