Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन 🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home Business Health Sports International National News in English You Know History Opinion Kuchh Khas/Special State
होम Business रायगढ़ में मां और 10 माह की मासूम की निर्मम हत्या, बोर घर में खून स...
रायगढ़ में मां और 10 माह की मासूम की निर्मम हत्या, बोर घर में खून से लथपथ मिले शव; इलाके में सनसनी
Business

रायगढ़ में मां और 10 माह की मासूम की निर्मम हत्या, बोर घर में खून से लथपथ मिले शव; इलाके में सनसनी

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में एक महिला और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बोर घर में रह रही थी महिला

पुलिस के मुताबिक मृतका बरत कुमारी (40) के पति का करीब चार से पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था। पति की मौत के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अलग-अलग स्थानों पर रहकर जीवनयापन कर रही थी। लगभग 10 महीने पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची के पिता के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के साथ गांव के पास प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर में रह रही थी।

ग्रामीण ने देखा खून से लथपथ, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, बुधवार को महिला को पास के सुकवास गांव से चावल लेकर लौटते हुए देखा गया था। गुरुवार सुबह एक ग्रामीण जब बोर घर की ओर पहुंचा तो उसने महिला को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई।

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर रूप से घायल थी, जबकि उसकी 10 महीने की बेटी परी मृत अवस्था में पड़ी थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गहरी चोट के निशान मिले, जिससे किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ा

परिजन घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हत्या का मामला दर्ज, हर एंगल से जांच

लैलूंगा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद हत्या के तरीके और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पांच दिन में दूसरी बड़ी वारदात

रायगढ़ जिले में यह पांच दिनों के भीतर दूसरी बड़ी हत्या की घटना है। इससे पहले 15 जुलाई को धरमजयगढ़ क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या कर शवों को आग के हवाले कर दिया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।