Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन 🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home Business Health Sports International National News in English You Know History Opinion Kuchh Khas/Special State
होम Business छत्तीसगढ़ में हुई दिल दहला देने वाली घटना घर में घुसकर युवती को मार...
छत्तीसगढ़ में हुई दिल दहला देने वाली घटना घर में घुसकर युवती को मारी गोली
Business

छत्तीसगढ़ में हुई दिल दहला देने वाली घटना घर में घुसकर युवती को मारी गोली

Mor Anchal Desk 26 June 2026
Share :

गोली लगने से युवती की हुई मौत, नकाबपोशों ने की फायरिंग 

हुई दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल

सक्ति l छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सक्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोंगरा गांव में शुक्रवार को दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। शुक्रवार को पूर्णिमा अपने घर पर थी, तभी दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश अचानक घर के भीतर दाखिल हुए और सीधे पूर्णिमा पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे और पूर्णिमा खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी।

परिजनों ने आनन-फानन में घायल पूर्णिमा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चोट बेहद गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की वजह क्या थी ? क्या यह रंजिश का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है।