अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही घर से पांच लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार करीब आठ महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर का गेट गुरुवार शाम से नहीं खुला था, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर पांच लोगों के शव बरामद किए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतकों की पहचान और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।