Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन 🔴 रायपुर की बेटी सोना दास का कमाल, राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण पदक 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 🔴 कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 ग्रामीणों की मौत 🔴 शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 🔴 NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला 🔴 आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन 🔴 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल 🔴 CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट पहुंची एजेंसी 🔴 औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home Business Health Sports International National News in English You Know History Opinion Kuchh Khas/Special State
होम Business रायगढ़: भीख मांगकर गुजारा करने वाली नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्...
रायगढ़: भीख मांगकर गुजारा करने वाली नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
Business

रायगढ़: भीख मांगकर गुजारा करने वाली नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Mor Anchal Desk 13 July 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कांग्रेस के निर्माणाधीन भवन में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

रायगढ़ के दरोगापारा रोड स्थित महिला थाना और मंत्री ओ.पी. चौधरी के बंगले के समीप स्थित कांग्रेस पार्टी के एक अधूरे भवन में यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के साथ आरोपी युवक ने लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के विरोध पर हुआ खुलासा

घटना के तीसरे दिन जब आरोपी ने फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया, तो पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिसमें वह घायल हो गया।

कचरा बीनने वालों की शरणस्थली है भवन

जानकारी के मुताबिक, दरोगापारा रोड स्थित यह निर्माणाधीन भवन पिछले कई वर्षों से अधूरा और खुला पड़ा है, जिसके चलते बेघर और कचरा बीनकर गुजर-बसर करने वाले लोग वहां अस्थायी रूप से रहते हैं। पीड़िता भी अपनी मां के साथ अक्सर वहीं ठहरती थी। आरोपी की पत्नी भी कचरा बीनने का काम करती है, जिस कारण उसका इस भवन में आना-जाना लगा रहता था और इसी दौरान नाबालिग से उसकी जान-पहचान हुई थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने आरोपी को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।